छत्तीसगढ़ की \" बोहार भाजी \" वास्तव में बहुत जायके दार होती है ये मार्च, अप्रैल में बाजार में मिलतीं है स्वादिष्ट होने के कारण कुछ मंहगी होती है इसकी भाजी खाने का चलन सिर्फ छत्तीसगढ़ में है इसके फल को लसोड़ कहते हैं जिसका लोग अचार डालते हैं
चलिये इसके बनाने का तरीका बताते हैं
सामग्री - आधा किलो बोहार भाजी, 6 से सात टमाटर, दो या तीन प्याज बारीक कटी हुई, मिर्च अपने स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार, आठ से दस लहसुन की कलियों, सरसों का तेल
सबसे पहले भाजी को साफ कर अच्छे से धो ले फिर कढ़ाई में तेल गर्म होने पर जीरा, राई, डालकर तड़क लगाएं फिर बारीक प्याज, लहसुन एवं मिर्च ( सभी बारीक काट ले ) और डालकर सुनहरा होने तक भूने जब भूनजाए तो उसमें भाजी डालकर ढक दे दस मिनट पकाने के बाद उसमें टमाटर काटकर डाल दें फिर नमक डाल 15 मिनट पकने दें टमाटर जितना ज्यादा डालेंगे सब्जी उतनी ही स्वादिष्ट लगेगी लीजिए आपकी छत्तीसगढ़ स्पेशल बोहार भाजी तैयार है |